कामयाबी का जोश

 हेल्लो दोस्तों कैसे है आप सब उम्मीद करता हूं की आप लोग बहुत ही अच्छे होंगे मित्रों आज मैं एक ऐसी बात आपको बताने जा रहा हूं जो एक हकीकत भी है और हमारे आपके जीवन से जुड़ी एक कड़ी भी है। दोस्तों आपने अक्सर देखा होगा की जब आप कोई काम शुरू करना चाहते है तो कई लोग आपके द्वारा शुरू किए गए कार्य कई प्रकार की टिप्पणी करते है जिसे सुनकर आपको बहुत ही बुरा भी लगता होगा जैसे की - अरे ये काम मत कर सही नही है, ये तुझसे नही होगा, तेरा नुकसान हो जायेगा, बहुत ही मुश्किल है तू नही कर पायेगा, तेरे बस की बात नही है वगैरा वगैरा। और जिसे सुनकर आपको बहुत ही गुस्सा भी आता होगा और बुरा भी लगता होगा। और कुछ देर बाद आपके अंदर जो जुनून था काम शुरू करने का वो भी धीरे धीरे ख़त्म होने लगता है। आप अपने हिम्मत को तोड़ देते हैं आपके अंदर लोगों की बातों को सुनकर निराश उत्पन्न हो जाती है।  जिससे आप जो कार्य करने जा रहे थे उस कार्य को शुरू करने से पहले ही पीछे हट जाते है जिसकी वजह से आपको सफलता की जगह असफलता हाथ आती है।क्योंकि आप अपने मन में ये सोचकर बैठ जाते हो कि ये लोग सच बोल रहें हैं,पता नही जिस काम को मैं शुरू करने ज

जलो मगर प्यार से jalo magar pyar se

जलो मगर प्यार से  jalo magar pyar se 




हैलो मित्र मैं पवन कैसे हैं आप सब आज के इस पोस्ट में उन लोगों के बारे में बताने जा रहा हूँ। जिसे आप लोगों ने अक्सर बड़ी-बड़ी गाड़ियों के पीछे लिखा जरूर पढ़ा होगा और उसे पढ़ने के बाद आपको बहुत अच्छा भी लगता होगा पर क्या आप जानते हैं। उन शब्दों कितना महत्त्व होता हैं,पर  कुछ लोग उसका गलत अर्थ निकालते हैं। लेकिन उन शब्दों का अर्थ गलत न लगाकर सही लगाया जाये तो जीवन में बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है।

    

आज का ये पोस्ट जलो मगर प्यार से  बहुत ही दिल चस्प है और रोचक भी है इसलिए आप पूरा पढ़े।आप लोगों ने बड़ी - बड़ी गाड़ियों के पीछे इसे लिखा जरूर पढ़ा होगा। आज कल हम सभी लोग जानते है कि कोई भी किसी को देख कर खुश नहीं रहता है, चाहे अपना हो या पराया क्योंकि हर किसी अंदर किसी न किसी को या फिर किसी बात को लेकर जलन की भावना जरूर रहती है। जिससे व्यक्ति हमेशा नाराज रहता है पर उसकी नाराजगी उसे ही परेशान करती है किसी दूसरे को नहीं और वो आगे बढ़ने के जगह पीछे चला जाता है। 

       

जलो मगर प्यार से  का मतलब होता है की आप भी अपने अंदर एक प्रकार का बदलाव लाइये।  जिससे आपकी जीवन शैली में कुछ सुधर हो सके किसी दूसरे के प्रति जलन होना स्वभाविक है। लेकिन हमें उस जलन को नफ़रत की नज़र से नहीं बल्कि बराबरी की नज़र से बदलना चाहिए। जिससे आप अपने  जीवन बहुत कुछ बदल सकते है। यदि आप किसी को देखकर जलन रखते हैं तो आप उसका कुछ भी नहीं कर सकते पर अपना समय जरूर ख़राब कर सकते हैं, क्योंकि समय बहुत ही कीमती होता है ये बात हमें जरूर ध्यान में रखनी चाहिए। अगर हम किसी को देखकर जलने की जगह ये सोचे की वो किस तरह से अपनी मंजिल तक पहुंचा है। तो शायद हमें अपने आप को भी अपनी सोची मंजिल तक पहुंचा सकते हैं।



अक्सर देखा जाता है,की लोगों के अंदर एक दूसरे के प्रति जलन की भावना जरूर होती है, और यहीं जलन की भावना इंसान में नफ़रत पैदा कर देती है जो उसके मंजिल तक पहुंचने में बाधा बन जाती हैं, और इंसान आगे जाने की जगह पीछे होता जाता है। जो एक चिंता का कारण बन जाती है। जिससे इंसान अंदर ही अंदर ख़ोखला होता जाता है। इसलिए इंसान को चाहिए की वो किसी को देखकर जले नहीं। बल्कि उसकी बराबरी करने की सोचे इसलिए लिखा होता है - जलो मगर प्यार से          


अगर लोग दूसरों की कमियों को देखने की जगह खुद को देखे और अपने अंदर की कमी को पहचान जाये तो उनको किसी दूसरे से जलन की भावना नहीं होगी। बल्कि दूसरों को देख कर अपने आपको को बदलने प्रेरणा मिलेगी। जिससे एक दूसरे को देखकर जलन रखने की भावना ख़तम हो जाएगी। इंसान को हमेशा लोगों की बराबरी करने की सोचनी चाहिए। जिससे किसी दूसरे को देखकर आगे बढ़ने के प्रेरणा मिले।  पढ़े मजेदार जोक्स
  
इसलिए अगर जलन की भावना भी हो तो नफ़रत की नहीं बल्कि बराबरी करने की हो जिससे जीवन में कुछ हासिल किया जा सके। क्योंकि जीवन के हर मोड़ पर हमें हमेशा नई-नई सीख़ सीखने को मिलती रहती है। और इसी से हम अपने जीवन के हर रास्ते पर सफ़ल हो सकतें हैं, क्योंकि इंसान खुद से नहीं बल्कि एक दूसरे से ही सीखता है। इसलिए मित्रों किसी को देखकर जलो नहीं आगे बढ़ने की सोचो जिससे लोगों के बीच में आपकी अपनी पहचान बन सके,और आप एक सफ़ल इंसान बन सके। 


      
                                                                   

    



Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

समय चक्र/Samay chakra

कामयाबी का जोश