कामयाबी का जोश

 हेल्लो दोस्तों कैसे है आप सब उम्मीद करता हूं की आप लोग बहुत ही अच्छे होंगे मित्रों आज मैं एक ऐसी बात आपको बताने जा रहा हूं जो एक हकीकत भी है और हमारे आपके जीवन से जुड़ी एक कड़ी भी है। दोस्तों आपने अक्सर देखा होगा की जब आप कोई काम शुरू करना चाहते है तो कई लोग आपके द्वारा शुरू किए गए कार्य कई प्रकार की टिप्पणी करते है जिसे सुनकर आपको बहुत ही बुरा भी लगता होगा जैसे की - अरे ये काम मत कर सही नही है, ये तुझसे नही होगा, तेरा नुकसान हो जायेगा, बहुत ही मुश्किल है तू नही कर पायेगा, तेरे बस की बात नही है वगैरा वगैरा। और जिसे सुनकर आपको बहुत ही गुस्सा भी आता होगा और बुरा भी लगता होगा। और कुछ देर बाद आपके अंदर जो जुनून था काम शुरू करने का वो भी धीरे धीरे ख़त्म होने लगता है। आप अपने हिम्मत को तोड़ देते हैं आपके अंदर लोगों की बातों को सुनकर निराश उत्पन्न हो जाती है।  जिससे आप जो कार्य करने जा रहे थे उस कार्य को शुरू करने से पहले ही पीछे हट जाते है जिसकी वजह से आपको सफलता की जगह असफलता हाथ आती है।क्योंकि आप अपने मन में ये सोचकर बैठ जाते हो कि ये लोग सच बोल रहें हैं,पता नही जिस काम को मैं शुरू करने ज

सफलता की एक सीख A Learn Of Success

सफलता की एक सीख  A Learn Of Success

आज हर इंसान सफल होना चाहता है, लेकिन थोड़ी सी असफलता हाथ लगने से पीछे क्यों हट जाता है, और अपने को असफल क्यों मानने लगता है।



हैलों दोस्तों कैसे हैं आप सब मैं पवन आज अपने ब्लॉग मन की रफ़्तार में उन लोगों के बारे में  पोस्ट डाल रहा हूँ। जो लोग उदास होकर अपने जीवन से हार मान लेते हैं। और अपनी क़िस्मत को दोष हैं।  


जैसा की मैं बता दूँ की जीवन एक संघर्ष है,और हमें हार नहीं माननी चाहिए। जबकि यह सोचना चाहिए की जीवन क्या है,और क्यों मिला है,उसका मकसद क्या है,तथा हमें जीवन क्या करना चाहिए,क्या नहीं और जिस दिन आपने यह सोच लिया तो जीवन में आपको कभी भी उदास नहीं होना पड़ेगा। 


आपने अपने आस पास चीटियों को तो जरूर देखा होगा की कैसे वो अपने से भारी चीज़ को भी उठा ले जाती हैं, और कई बार किसी ऊपर स्थान पर चढ़ती हैं, और कई बार गिरती भी है पर एक ऐसा भी समय आता है कि वो ऊपर चढ़ जाती हैं। हमें उनसे कुछ सीख जरूर लेनी चाहिए।
                         


उसी तरह हमें भी अपने आप पर एक भरोसा करना पड़ेगा की जीवन में कोई भी कार्य मुश्किल नहीं है,और हम जो चाहें वो कर सकते हैं तब जीवन का कोई भी पल बेकार नहीं जायेगा। इस दुनियां में कई लोग ऐसे हैं। जो अपने अंदर छुपी प्रतिभा को नहीं पहचान पाते है,और अपना सारा जीवन यूँ ही गुजार देते हैं।



शायद वो अपनी अंदर की छुपी हुई प्रतिभा को अगर थोड़ा सा भी पहचान जाये तो एक अच्छा बिजनेस मैन,एक अच्छा एडवाइजर,एक अच्छा कलाकार तथा अच्छा समाज सेवी बन सकता है। जो आगे चलकर दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकता है।

हमने कई ऐसे महापुरुषों के बारे में सुना है। जो बहुत बुरे हालातों से निकल कर समाज में आये और आज सारी दुनियां उनको पहचानती है,और उन्होंने लोगो को जीवन जीने के बारे में बताया भी कि जीवन एक अनमोल है,इसका कोई मोल नहीं है। हमें व्यर्थ नहीं गवाना चाहिए।

आज बहुत से लोग ऐसे हैं, जो ये सोचते हैं कि बस एक छोटी सी नौकरी मिल जाये चाहे भी जैसी हो जिससे सारा जीवन गुजर जाये। उनकों कौन बताये की जीवन के ये अनमोल पल जो हमें मिला है उसका सही से उपयोग करके तथा हमें वो कार्य करना चाहिए। जिससे आने वाला समय अपने परिवार के लिए बहुत ही अच्छा हो और देश के लिए भी क्योंकि जो कार्य आप करेंगे वो आपके भविष्य को दर्शायेगा।     

साहब अगर यही सोच कर हमें जीना ही हैं। तो हममें और जानवरों में क्या फ़र्क रह जायेगा। क्योकिं जीवन तो उन जानवरों का भी बीत जाता है। किसी न किसी तरह इसलिए हमें कुछ अलग सोचना होगा और अपने जीने का ढंग बदलना होगा। जिससे आने वाले समय में हम तो क़ामयाब हो ही साथ में अपने देश के लिए ऐसा कुछ कर जाये जिससे आने वाला समय हमारे देश के लिए गौरव की बात हो और हमारा देश सोने की चिड़िया कहलाने वाला सोने की चिड़िया ही कहलाये।


आप लोगों ने देखा और सुना भी होगा की देश की लाखों और करोड़ों का बिज़नेस करने वाली कम्पनियाँ जो आज हमारे देश का नाम ऊँचा कर रही हैं,एक समय वो भी छोटे स्तर पर ही थी लेकिन आज बहुत बड़े उद्योगपतियों के रूप में सारी दुनियां उनको जानती है। 
एक सफल व्यक्ति के पीछे कहीं न कहीं जीवन के कुछ पल ऐसे भी होते हैं। जिमसे हमें एक नई सीख़ मिलती है।



किसी ने सच ही कहा है - जीवन में कई बार किस्मत का दरवाजा खुलता हैं।और हमें आगे बढ़ने का रास्ता भी मिलता है, पर हम ये सोच कर पीछे हट जातें हैं,की मैं ये नहीं कर सकता, मुझसे नहीं होगा, कर पाउँगा या नहीं और यही सोचकर अपने हाथ आये अवसर को भी छोड़ देते हैं। और बाद में पछताने के सिवा कुछ नहीं बचता।  



समय निकल जाने पर हम यही बात कहते हैं की जीवन में कई अवसर मिले पर उसका लाभ नहीं उठा पाया वरना आज मेरी भी जिंदगी बदल गयी होती। बाद में अपनी दुःख भरी कहानी लोगों को सुनते रहते हैं। 



मैं उन्हीं लोगों को बताना चाहता हूँ की अवसर निकल जाने पर आपका यही पछताना ही आपकी क़िस्मत का दरवाजा खोल सकती है। क्योंकि जिस दिन आपको लगे की आपसे भूल हुई है। बस उसी भूल को आप अपनी तागत बना लो और अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ो सफलता जरूर मिलेगी।

एक कहावत है -  
              
                                           जब जागो तब सबेरा

इस का अर्थ है की हम जिस भी कार्य को करना चाहते हैं। उस कार्य की शुरुआत जब से कर दें वही हमारे कार्य की सुबह होती हैं। क्योंकि आपके सफल होने के पीछे कहीं न कहीं आपकी नकामयाबी और पछतावा जरूर होता हैं। जो आपके लिए एक सबक होती है। जो आपको आपके मंजिल तक पहुंचाने में आपकी मद्द्त करती है। अगर आपने अपने अंदर इसी कमी को ढूंढ लिया तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। आप जो भी कार्य करना चाहते हैं,उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। 



मित्रों मेरे इस ब्लॉग पर आपको इसी प्रकार के रोचक पोस्ट और सफलता के मंजिल तक पहुंचाने वाली कहानियां पढ़ने को मिलेंगी जो आपके लिए प्रेरणा दायक होंगी। आप भी पढ़े और दूसरों को भी पढ़ने के लिए कहें जिससे कोई भी अपनी क़िस्मत को दोष न देकर बल्कि अपने अंदर छुपी कमी को पहचान सके और अपनी मंजिल तक पहुंच सके। 🙏🙏🌺🌺   
       
      

        
      
                                                                             

Comments

  1. एक दम सही राह ज़मीर ज़िंदा रख,
    कबीर ज़िंदा रख,
    सुल्तान भी बन जाए तो,
    दिल में फ़क़ीर ज़िंदा रख...

    होंसले के तरकश में,
    कोशिश का वो तीर ज़िंदा रख..
    हार जा चाहे ज़िंदगी में सब कुछ,
    मगर फिर से जीतने की वो,
    उम्मीद ज़िंदा रख.. :)

    ReplyDelete
  2. धन्यवाद मित्र

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

समय चक्र/Samay chakra

कामयाबी का जोश

जलो मगर प्यार से jalo magar pyar se